सूरजपुर: जिला पंचायत सभा कक्ष में समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी
सूरजपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरईएस, आदिवासी विकास, हाउसिंग बोर्ड, सीएसपीडीसीएल तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों