कोल: शाहजामाल में छीना हुआ मोबाइल वापस मांगने पर दंबग ने युवक को चाकू मारकर किया घायल
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना देहलीगेट इलाके के शाहजामाल ADA कॉलोनी में मोबाइल छीन कर ले गए दबंग युवक से मोबाइल मांगना एक युवक को पड़ा भारी। मोबाइल फोन मांगने पर उग्र हुए दबंग युवक ने चाकू मार कर युवक को गंभीर रूप से किया घायल। घायल के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को कराया गया अवगत दबंग के खिलाफ की गई शिकायत। पुलिस ने घायल को गुरुवार की शाम मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए भेजा अस्पताल।