कोल: जेल में बंदीयों द्वारा बनाये जा रहे आइटम का नुमाइश में लगा स्टॉल, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 अलीगढ़ की जेल में बंदीयों द्वारा बनाये जाने वाले आइटम अब जेल से बाहर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिला कारागार में बंदीयों द्वारा निर्मित सामान का स्टॉल अलीगढ़ की नुमाइश में लगाया गया है जहां जेल में निरुद्ध बंदीयों द्वारा बनाए जाने वाले सामान को अलीगढ़ वासी खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।