कोल: रसलगंज में शराब के नशे में धुत होकर बस चला रहा रोडवेज बस चालक, परिचालक ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह में आज दोपहर को क्षेत्रीय पुलिस और कर्मचारियों के द्वारा एक बस चालक को नशे की हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। परिचालक के द्वारा बताया गया कि बस चालक नशे में धुत होकर बस को चल रहा था कई बार उसके द्वारा एक्सीडेंट होते-होते बचा जिसको देख अधिकारियों से शिकायत की गई है।