कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी के घर वालों ने घर में घुस कर पति के परिवार वालों से की मारपीट, पीड़ित पहुंचा थाने
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 पत्नी के घर वालों ने पति के घर वालों से की मारपीट, पत्नी सास ससुर से अलग रहने की बात करती है, जो की पति को नागवार गुजरती है। इसी बात को लेकर पत्नी आए दिन अपने परिवार के साथ मिलकर पति के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करती है। इस संदर्भ में पति के द्वारा गुरुवार करीब 5:00 बजे संबंधित थाने में पत्नी के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।