बीदासर: बीदासर में अंधड़ से टूटे पेड़ और बिजली के खंभे, एक घर की चारपाई भी उड़कर पेड़ पर जा टंगी, अंधड़ ने किया भारी नुकसान
Bidasar, Churu | Jun 7, 2026 चूरू जिले के बीदासर कस्बे में आए तेज तूफान और आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज अंधड़ के कारण दर्जनों बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे कस्बे और आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार को मिली जानकारी में इस तेज अंधड़ से बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूट गए।