सबलगढ़: ग्राम कीर्तिकापूरा में बछड़े की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश
सबलगढ के ग्राम पंचायत गुरेमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कीर्तिकापूरा में एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक गाय के बछड़े की गर्दन को किसी धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है