बारुन: बारुण प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
प्रखंड के सनथुआ मोड़ स्थित प्रभु कैलाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में लौह पुरुष युवा मंच, सोहर बिगहा के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतितियो के द्वारा किया गया।