भगवानपुर: तेज आंधी और बारिश से उड़ा घर का एस्बेस्टस, पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की गुहार लगाई
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में बीती देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी चंदन कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के एस्बेस्टस नुमा घर का एस्बेस्टस तेज आंधी के कारण उड़ गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।