विदिशा नगर: नाबालिग बेटी को बेचने का आरोप, सरपंच के खिलाफ परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
विदिशा जिले की लटेरी तहसील के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के सरपंच पर उनकी 17 वर्षीय बेटी को अगवा कर डेढ़ लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर 12 बजे पीड़ित परिवार ने एडिशनल एसपी से शिकायत कर बेटी को सकुशल वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।