वारासिवनी: 27 हजार रुपये एरियर भुगतान के एवज में 4 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखापाल को लोकायुक्त ने दबोचा, कायदी के स्कूल का मामला
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी के लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे के 27,528 रुपये एरियर भुगतान के एवज में आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।