महाराजगंज: पासी टूसी में दबंगों से परेशान पीड़िता थाना परिसर में पुलिस के सामने घुटनों पर बैठकर कर रही है न्याय की मांग
1 जुलाई बुधवार की दोपहर 2:00 बजे एक मारपीट का मामला सामने आया जिसमें पुलिस के द्वारा कार्यवाही न करने के चलते मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट इस कदर हुई की महिला को दबंगों ने नाली में पटक पटक कर मारा। पुलिस की चौखट पर घुटनों के बल बैठी हुई महिला न्याय की मांग करती हुई देखी जा सकती है। स्थानीय पुलिस जनपद के पुलिस अधीक्षक की साख पर बट्टा लगा रही हैं।