धनौरा: गजरौला में अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
अवैध तमंचे के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। युवक गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का फोटो अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ है। दरअसल फोटो में युवक ने बांय हाथ में पकड़ रखा है और अपनी कनपटी पर उसकी नाल लगा रखी है।