धनौरा: गंगा में 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गजरौला के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी, किसानों को फसल खराब होने की चिंता
बिजनौर बैराज से शनिवार को गंगा नदी में 1.08 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर 200.60 मीटर दर्ज किया गया है। अमरोहा में तिगरी गंगा नदी खतरे के निशान से 1.40 मीटर नीचे है। जिले के करीब 60 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। शीशोवाली, दारानगर, जाटोवाली और ढाकोवाली समेत कई गांवों के बाहरी हिस्सों में पानी भरा है। ग्रामीण ट्यूब के सहारे खेतों तक पहुंच रहे हैं।