सिकंदराराऊ: ईदगाह में हुई ईद उल अजहा की नमाज, सैकड़ों लोगों ने मांगी देश में अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा में मौजूद रहे अधिकारी
सिकंदरा राऊ की ईदगाह में गुरुवार सुबह 7:45 से ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई जहां मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों के द्वारा देश के अमन चैन की दुआ मांगी गई है। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी है। वही नमाज को लेकर ईदगाह के आसपास पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा में तैनात रहे।