महाराजगंज: शेखपुर समोधा में अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एंबुलेंस न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
9 जुलाई बृहस्पतिवार की रात्रि 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की हालत गंभीर हो गई। युवक गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद करीब 1 घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। एंबुलेंस सेवा ना मिलने से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त है। दुर्घटना के बाद आधा घंटे तक पूरा आवागमन बाधित रहा। कई किलोमीटर तक लंबी-लंबी वाहनों की लाइन लग गई। ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया।