मेरठ: मेरठ में फर्जी जन सेवा केंद्र का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार, आधार कार्ड व ATM कार्ड समेत दस्तावेज बरामद
Meerut, Meerut | Jun 14, 2026 मेरठ में साइबर सेल और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी जन सेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने जन सेवा केंद्र की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आधार कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। ।