शहर के सनातन धर्म शिव मंदिर के प्रांगण में भव्य और विशाल दशहरे का आयोजन हुआ जिसमें रावण कुंभकरण मेघनाथ का दहन हुआ और सत्य की अहिंसा पर जीत का एक मैसेज गया। शहर के समाजसेवी चिमनलाल गोयल, राज गोयल जनक पोपली और पंडित जी ने पूजा अर्चना करके विधिविधान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करवाई और उसके बाद समाज सेवा द्वारा रावण कुंभकरण और मेघनाथ का दहन हुआ।जय बाबा नगर खेड़ा सेवा समिति व श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में प्रधान लाल रोशन लाल गोयल व सुमित ठाकुर के नेतृत्व में रावण दहन से पूर्व सुंदर झांकियां से सुसज्जित नगर शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से प्रारंभ कर गोंदर रोड बाईपास से गुजारा गया। गुल्लरपुर रोड से होते हुए पुरानी अनाज मंडी तक ले जाया गया। जहां से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर में विश्राम दिलाया गया। शोभा यात्रा में श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमान व रावण दल सहित रामायण के अन्य किरदारों की सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बैंड बाजे के पीछे रथों पर सवार श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान भरत शत्रुघ्न सहित रावण दल की झांकियां थी।। लोगों ने श्रीराम को नमन कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर प्रधान लाल रोशन लाल गोयल कृष्ण सेन, जयप्रकाश शर्मा, डा राधेश्याम गुप्ता, अनिल शर्मा, महिपाल राणा, वेद चित्रा, श्रवण सेन, गणेश गोयल, पृथ्वीराज शर्मा, गणेश गोयल, शिव कुमार वर्मा सहित अन्य यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं जमकर जय श्री राम के जय घोष गूंजे। बता दे की मंदिर में बीते एक सप्ताह से रामायण का मंचन किया जा रहा था।
Karnal, Karnal | Oct 20, 2026