होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने ट्राइडेंट में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की चर्चा
रविवार को नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष ने ट्राइडेंट स्थित हेलीपैड पर पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच नगर विकास एवं स्थानीय विषयों को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम में एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने के के बाद हेलीपैड पहुंचे थे।