धरियावद: धरियावद नगरपालिका के विधायक थावरचन्द डामोर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश और की जनसुनवाई
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिकाओं में आयोजित प्रशासनिक शिविरों की श्रृंखला के तहत धरियावद नगरपालिका परिसर में विधायक थावर चंद्र डामोर की अध्यक्षता में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टों का वितरण किया गया, जिससे वर्षों से लंबित मामलों का समाधान होने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली है।