जलालाबाद: जलालाबाद मंडी में किसान का 'फांसी लगाऊंगा' वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने शुरू की गेहूं की खरीद
जलालाबाद मंडी सीमित में गेहूं क्रय केंद्र पर किसान सुरेश सिंह (ग्राम खंडहर, मजरा रघुनाथपुर) ने शुक्रवार से ट्रॉली खड़ी कर तौल का इंतजार किया। दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन न होने से तौल न होने पर भड़के किसान ने कहा, "गेहूं की तौल न हुई तो फांसी लगा लूंगा।" वीडियो वायरल होते ही एसडीएम प्रभात राय ने नायब तहसीलदार रोहित कटियार को जांच के निर्देश दिए।