विकास प्राधिकरण की टीम ने जगजीतपुर क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की ओर से कॉलोनाइजरों को पहले भी काम रोकने को लेकर नोटिस दिए गए थे। बावजूद इसके प्लॉटिंग नहीं रोकी गई। जिसके बाद शुक्रवार शाम 5 बजे जेसीबी से प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर यहां अवैध रूप से प्लाट काट कर लोगों को ठगने की तैयारी थी।