बांका: छठ पर्व के लिए बांका के सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए
Banka, Banka | Nov 8, 2024 छठ पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार की सुबह 4 बजे से सभी छठ घाटों पर पुलिस बल तैनात दिखे। इस दौरान सदर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार छठ घाटों का भ्रमण करते दिखे। शहर के चांदन नदी छठ घाट पर थाना के एएसआई कृष्ण कुमार झा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।वहीं यातायात को सुगम बनाने को लेकर शास्त्री चौक पर यातायात सरजेंट पुलिस बल के साथ तैनात रहे।