बक्सर: बक्सर में निकाली गई भव्य और दिव्य सनातन यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Buxar, Buxar | Apr 15, 2025 श्रीमद्भागवत कथा के बाद अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बक्सर, बिहार की पुण्य भूमि पर भव्य व दिव्य सनातन यात्रा निकाली गई। बक्सर स्थित आईटीआई मैदान से यात्रा शुरू हुई जो श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समापन हुआ। यह यात्रा सनातन चेतना की गर्जना बना जिसमें हजारों सनातनी शामिल हुए।