बिजली चोरी के आरोप में पोड़ैयाहाट में 10 उपभोक्ताओं पर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन पर जुर्माना भी लगाया गया है ।थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को बिजली विभाग ने पोड़ैयाहाट के कई स्थानों एवं अन्य जगहों का औचक निरीक्षण किया था। उसमें 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन में और अनियमितताएं पाई गई थीं।