संभल में भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने किसानों ने गन्नों की होली जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने का भाव ₹600 प्रति कुंतल करने की मांग की गई। उन्होंने कहा की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।