चायल: औधन गांव में बीती रात पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मौके का निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक एवं सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौजूद है!