मिर्ज़ापुर: मोर्चा में 30 वर्ष पुराना चिलबिल का पेड़ काटने का आरोप सभासद पति पर, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोर्चा घर ग्राउंड में लगभग 25 से 30 वर्ष पुराने। हरे-भरे चिलबिल के पेड़ को काट दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार की दोपहर में स्थानी लोगों ने सभासद पति शशिधर साहू पर पेड़ कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वही वन विभाग की टीम ने मामले की जांच कर। कार्रवाई का आश्वासन दिया है।