अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में बीती रात रानी तालाब के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 10 मई 2026 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल अंबिकापुर शहर में बीती रात रानी तालाब के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच लात-घूंसे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।