चायल: चरवा कांड में पुलिस ने चरवा थाना क्षेत्र से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, दो आरोपियों पर था इनाम
थाना चरवा क्षेत्र में युवती आत्महत्या मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम 5 बजे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित था।एसपी सत्यनारायण ने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। देर शाम सात बजे मिली जानकारी!