मनावर: कांग्रेस भवन में 140वां स्थापना दिवस मनाया।मनावर के शिवभानु सिंह सोलंकी कांग्रेस भवन में रविवार दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय पर ध्वज फहराया और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, भीमराव अंबेडकर और एपीजे अब्दुल कलाम के चित्रों पर माल्यार्पण किया।