जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियो को लेकर जिला स्तरीय अधिकारी व जिले के समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिलेभर में प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।