उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र जिनमें बिहारीगंज विधानसभा और आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग चौक चौराहों पर चाय व नाश्ते की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोग चुनावी चर्चा करने में मशगूल है। सभी लोग अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे हैं। बहरहाल 14 नवंबर को मतगणना होनी है जिसके बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।