थलीसैंण: तहसील थलीसैण में अतिवृष्टि के कारण प्रभावित 17 गांवों को एसडीएम के माध्यम से बांटी सहायता राशि
तहसील थलीसैण क्षेत्रांतर्गत अतिवृष्टि के कारण प्रभावित 17 गांवों को उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा के माध्यम से एसडीआरएफ के तहत 9 लाख 93 हजार 520 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। लोनिवि, जल संस्थान, विकास विभाग, विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग क्षतिग्रस्त योजनाओं का चिन्हांकन की कार्यवाही पूरी कर ली गयी है।