थलीसैंण: थलीसैंण क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।