थलीसैंण: थलीसैंण ब्लॉक के शिशु मंदिर नौड़ी में आउट रीच कैम्प के तहत बच्चों के स्वास्थ्य का किया निशुल्क परीक्षण
आयुर्वेदिक विभाग की ओर से थलीसैंण ब्लॉक के शिशु मंदिर नौड़ी में आउट रीच कैम्प के तहत बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण किया गया। शिविर का आयोजन डॉ अरविंद रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें शिशु मंदिर नौड़ी में योग के फायदों को बताया गया साथ ही वर्तमान समय मे होने वाली बीमारियों के कारण से अवगत करवाते हुए सावधानी बरतने के लिये कहा गया है।