रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के ठंडी में दर्दनाक हादसा, पानी की डिग्गी में डूबने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत
रायसिंहनगर के गांव ठंडी में जलदाय विभाग की डिग्गी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र करीब 7 से 8 वर्ष बताई जा रही है, जो खेलते-खेलते पानी में गिर गए। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई और परिजन बेसुध हैं। गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।