कर्वी: चित्रकूट के नया पुरवा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में 35 वर्षीय सोनू पुत्र नाथू ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।