खुरई: नरोदा गांव में अज्ञात लोगों ने खलिहान में खड़ी टाटा हिटाची मशीन में लगाई आग, ₹8 लाख की मशीन जली
Khurai, Sagar | Aug 10, 2025 देहात थाना क्षेत्र के नरोदा गांव निवासी नरेंद्र सिंह दांगी ने रविवार शाम 4 बजे रिपोर्ट लिखाई कि अर्थ वर्क की उनकी टाटा हिटाची मशीन खलिहान में खड़ी थी, रात लगभग 3 बजे अज्ञात लोगों ने उसमें आग लगा दी, ग्रामीणों ने सूचना दी, सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक पूरी मशीन जल गई, आग से 8 लाख का नुकसान हुआ है मामला दर्ज कर पुलिस जाँच में जुटी