खुरई: जिला आबकारी अधिकारी ने खुरई सर्किल में 2 ढाबों सहित 3 जगहों पर दबिश देकर ₹10,825 की देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की
Khurai, Sagar | Aug 8, 2025 जिला आबकारी अधिकारी शैलेन्द्र मार्को ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि खुरई सर्किल में अवैध शराब बिक्री की मिल रही सूचनाओं के आधार पर दबिश दी जिसमें खुरई खिमलासा रोड पर एक ढाबे पर से 29 पाव व 6 पाव अंग्रेजी शराब, मालथोन के पलेथनी में ढाबे से 32 पाव देशी शराब और खुरई में सड़कों पर थैले में भरकर बेच रहे युवक से देशी अंग्रेजी के 21 पाव जब्त किये।