खुरई: निर्तला निवासी 20 वर्षीय युवक का शव खेत में मिला, सेल्फास खाकर की आत्महत्या
Khurai, Sagar | Aug 9, 2025 देहात थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे सिविल अस्पताल के मर्चुरी पहुंचकर निर्तला निवासी 20 वर्षीय युवक अनुज कुर्मी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा, जाँच अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि 20 वर्षीय अनुज का शव निर्तला में खेत में पड़ा है,उसके जेब से सेल्फास क़ी डिब्बी और मोबाइल मिला,मृतक शुक्रवार दोपहर से लापता था