हुलासगंज: हलसगंज समेत घोसी विधानसभा क्षेत्र में वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना की
जहानाबाद के हलसगंज सहित घोसी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ वट सावित्री व्रत मनाया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर कच्चा सूत लपेटा, परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। हलसगंज समेत ग्रामीण इलाकों में मंदिरों और बरगद के पेड़ों के पास सुबह से ही भीड़ रही।