जहानाबाद: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ राजद का जहानाबाद में धरना, सरकार पर साधा निशाना
जहानाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजद ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।