घाघरा: पलमा दीपाटोली गांव में तेज आंधी-पानी से महिला के घर का अल्बेस्टर टूटा, पीड़िता ने मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | May 10, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी पंचायत के पलमा दीपाटोली गांव में तेज आंधी पानी के कारण पचों देवी के घर का अल्बेस्टर उड़कर जमीन पर गिरकर टूट गया।वही घर में रखें चावल समेत कई समान भींग गए और खराब हो गया। इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि तेज आंधी के कारण घर में लगे करीब 20अल्बेस्टर हवा में उड़कर जमीन पर जा गिरा और टूट गया। वही घर में रखें चावल अन्य सामान खराब हुआ।