हमीरपुर: जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास होमगार्ड ने बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक को जड़ा थप्पड़, उसके फूट-फूटकर रोने का वीडियो हुआ वायरल
जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास होमगार्ड ने बुजुर्ग रिक्शा चालक को जोर का तमाचा जड़ दिया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि सवारी बिठाने के लिए जिला अस्पताल के पास रुक गया था। मारपीट में बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक का चश्मा भी टूट गया। उसके फूट फूट कर रोने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू की है।