हमीरपुर: हमीरपुर मुख्यालय में दो अप्रैल को बाइक व स्कूटी से निकलेगी मतदाता जागरूकता बाइक रैली
हमीरपुर मुख्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में जनपद के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित करने के लिए व 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता बाईक व स्कूटी रैली जनपद मुख्यालय पर निकाली जाएगी।