हमीरपुर: अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिये हमीरपुर जनपद में अभियान चलाकर पांच ट्रकों को सीज कर छह ट्रकों का किया गया चालान
हमीरपुर जनपद में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला अधिकारी राहुल पांडेय के निर्देश पर चलाए गए अभियान में ललपुरा और जलालपुर थाने में ट्रक चालक, मालिक और पट्टाधारक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पांच ट्रकों को सीज करने के साथ ही छह ट्रकों का चालान किया गया है।