सांगानेर: जयपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित गांवों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने 23 जल योजनाओं का किया औचक निरीक्षण
जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार जिले में निर्धारित मानकों के आधार पर चयनित ग्रामों में जिला प्रशासन,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,सांसद एवं विधायक तथा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधियों के संयुक्त दल द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर नायक ने कहा कि योजनाओं की भी जानकारी ली जा रही है।