शाहजहांपुर: दुर्गा मंदिर कॉरिडोर निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर सख्ती, तीन दिन में हटाने के निर्देश, वरना चलेगा बुलडोजर: एडीएम
शाहजहांपुर। चौक क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी स्थित मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने नगर निगम अधिकारियों व पार्षद सीमा सारस्वत के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्हें 17 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण