रायबरेली: देदौर गांव पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पटेल समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत
रायबरेली जिले में पांचवें चरण के मतदान के प्रचार को लेकर, आखिरी सप्ताह में विभिन्न पार्टियों की जनसभाएं एवं विभिन्न बड़े नेताओं का आना-जाना लगातार जारी है। इसी क्रम में विधानसभा हरचंदपुर के गांव में, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने पहुंचकर पटेल समाज के लोगों से बातचीत की, तथा पटेल समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।